लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर: देशभर में करीब आधा दर्जन राज्यों ने टालीं बोर्ड परीक्षाएं, अन्य राज्य कर रहे विचार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 07:47 IST

राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है।कर्नाटक ने कहा कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करेगा।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करायी जाएं या नहीं।

कर्नाटक ने कहा कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करेगा। मेघालय ने भी कहा कि वह कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार है लेकिन स्थिति की समीक्षा के बाद दसवीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लेगा। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं की परीक्षा स्थगित करने का ऐलान किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गयी। यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। इससे देशरभर में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा। स्कूली परीक्षा के अन्य प्रमुख बोर्ड सीआईएससीई ने कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही फैसला लेगा। उसकी कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होने का कार्यक्रम है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं पहले ही आठ अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। 

पिछले साल कोविड-19 महामारी और दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में भड़के दंगों के कारण परीक्षा आंशिक रूप से रद्द की गई थीं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में जारी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी। महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कोई कदम उठाने के पहले 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगी और इस पर चर्चा करेगी। 

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरु होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीबीएसईउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos