लाइव न्यूज़ :

कोरोना : हर्षवर्धन ने लक्षण वाले मामलों में फिर से जांच पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली में कोविड-19 मामलों में हो रही वृद्धि पर बृहस्पतिवार को चिंता जतायी और जोर दिया कि उन सभी लोगों की अनिवार्य रूप से फिर जांच करायी जाए जिनकी रैपिड एंटीजन परीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक रही है लेकिन बाद में उनमें इन्फ्लुएंजा, गंभीर श्वसन संक्रमण आदि के लक्षण दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि बीमारी की गलत नकारात्मक रिपोर्ट से संक्रमित व्यक्ति को संतोष मिल सकता है।

हर्षवर्धन ने एक बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के साथ नगर के वरिष्ठ अधिकारियों, महापौरों, नगर निगम आयुक्तों और जिलाधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत की।

उन्होंने दिल्ली के उत्तर, मध्य, उत्तर-पूर्व, पूर्व, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व जिलों में संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि और उच्च सकारात्मकता दर पर चिंता जतायी।

बैठक में उन्हें बताया गया कि 77 प्रतिशत परीक्षण आरएटी आधारित हैं जबकि कुल परीक्षणों में केवल 23 प्रतिशत ही आरटी-पीसीआर हैं।

बाद में, दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में आरएटी और आरटी-पीसीआर परीक्षणों का अनुपात 77 प्रतिशत है क्योंकि दिल्ली में आक्रामक जांच रणनीति अपनाई गयी है। दिल्ली में भारत के किसी भी शहर या राज्य से अधिक जांच की जा रही है। बयान में कहा गया है कि यहां हो रही जांच वास्तव में, दुनिया में सबसे ज्यादा है।

बयान में कहा गया है, "हम अधिक आरटी-पीसीआर जांच करने की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और केंद्र से आग्रह करते हैं कि वह इस दिशा में जरूरी संसाधन मुहैया कराए।"

हर्षवर्धन ने 2021 के मध्य तक 20-25 करोड़ नागरिकों को टीका लगाने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहरायी।

उपराज्यपाल बैजल ने कहा कि दिल्ली प्रशासन को त्योहारी सीजन और अंतर-राज्य परिवहन की सुविधा के कारण मामलों में संभावित वृद्धि के बारे में विशेषज्ञों द्वारा आगाह किया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन ने केंद्र से अनुरोध किया कि एम्स और अन्य केंद्रीय अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली प्रशासन से अनुरोध किया कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों को धौला-कुआं स्थित रक्षा चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया जाए जहां 125 आईसीयू बेड हैं।

दिल्ली सरकार ने अपने बयान में कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से पैदा स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए केंद्र सहित सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है,जैसा उसने अतीत में किया था।

बयान में कहा गया है कि प्रति दस लाख लोगों पर मौत के लिहाज से मुंबई 831 मामलों के साथ सबसे ऊपर है जबकि चेन्नई में 518 मामले, कोलकाता में 503 मामले और बेंगलुरू शहरी में 408 मामले हैं वहीं दिल्ली में 338 मामले हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह