लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक के बेटे की शादी में उड़ाई गई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, नाईट कर्फ्यू के बावजूद हुए धूम धड़ाके

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2021 20:34 IST

कोरोना गाइडलाइन के तहत शादी समारोह में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकते हैं। शादी में न तो नाइट कर्फ्यू का पालन किया गया और न ही अधिकांश लोग मास्क लगाकर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देइस शाही शादी का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाही शादी को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है।विधायक के पुत्र समेत सैकड़ों लोगों ने जमकर डांस किया था।

बिहार में जारी कोरोना सक्रमण के कहर के बीच लोग गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार ने शादी में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने का निर्देश जारी किया हुआ है। इसके साथ ही रात 9 बजे के बाद पूरे राज्य में कर्फ्यू भी लागू है। खुद नीतीश कुमार ने कहा था कि लोगों को समझना चाहिए कि जब नाइट कर्फ्यू है तो शादी का कार्यक्रम उससे पहले ही खत्म कर लें। 

लेकिन इस कानून की घज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्या आम और क्या खास, सभी लोग इस कानून को बकवास मान अपनी मनमानी करते दिख जा रहें हैं। यहां तक कि सतारुढ दल भाजपा के विधायक ही सारी नियमों को पैरों तले दबाने लगे। अररिया के फारबिसगंज से भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे की शादी में कोरोना गाइड लाइन की खुलकर धज्ज्यिां उड़ायी गई। 

फारबिसगंज के कोठीहाट रोड स्थित सिद्ध नगर भवन में हुई इस शादी में शादी में 100 से कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में आए ज्यादातर लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस और सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस शादी में न सिर्फ सरकार के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उडाई गई। नाईट कर्फ्यू होने के बावजूद देर रात तक पार्टी में लोग शामिल हुए। 

इस शाही शादी का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बात जब विधायक की हो, वह भी सरकार में शामिल पार्टी और देश की सत्ता में बैठी भाजपा से जुडा हो तो तमाम नियम कानून दरकिनार हो जाते हैं। शादी में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उडती रहीं और उन्हें रोकने के लिए न तो प्रशासन और न ही पुलिस का कोई अधिकारी वहां मौजूद था।

इस शाही शादी को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है। इस दौरान रात भर नोटों का बंडल उडाया गया। शादी के एक दिन पूर्व रविवार को पूरी रात डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक के पुत्र समेत सैकडों लोगों ने जमकर डांस किया था। पूरे शादी कार्यक्रम के दौरान नाइट कर्फ्यू को तोडने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि विधायक विद्यासागर केशरी का कहना है कि उन्होंने पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन किया है। 

शादी के उनके परिवार के ही अधिकांश सदस्य शामिल हुए। कुछेक गेस्ट ही बाहर आए थे। लड़की पक्ष से भी मात्र 26 लोग ही शादी में शामिल हुए। जो आरोप लगाया जा रहा है पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने तो कोरोना को देखते हुए 28 अप्रैल को  बेटे की शादी की पार्टी भी रद्द कर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?