लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने अदालतों को प्रौद्योगिकी के अनुरूप ढालने के लिए प्रोत्साहित किया: न्यायमूर्ति सिकरी

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के सिकरी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी लोगों के लिए ढेरों कठिनाइयां लेकर आयीं लेकिन उसने अदालतों को काफी हद तक प्रौद्योगिकी के अनुरूप ढालने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

उनका हालांकि यह भी कहना है कि न्यायपालिका के सामने देश के सुदूर हिस्सों में अदालतों के लिए कानूनी प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने की भी चुनौती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा विशाल देश है। हमारे यहां बस उच्चतम न्यायालय या महानगरों में उच्च न्यायालय ही नहीं हैं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में और सुदूर भागों में छोटे उच्च न्यायालय, मुफस्सिल अदालतें और जिला अदालतें हैं जहां शायद यह प्रौद्योगिकी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय इन चुनौतियों पर काम कर रहा है।

अब ‘सिंगापुर इंटरनेशनल कॉमर्शियल कोर्ट’ में अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिकरी शनिवार को ‘लीगल पावरलिस्ट 2020’ विषयक डिजिटल परिचर्चा में बोल रहे थे।

इस परिचर्चा में वरिष्ठ वकील आर वेंकटरमानी ने सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों और न्यायपालिका की हो रही आलोचना के मुद्दे पर कहा कि ऑनलाइन मंचों पर बिना सोचे-समझे आचरण करने वालों पर अंगुलियां उठाने के बजाय सोशल मीडिया का जिम्मेदार ढंग से इस्तेमाल करने की संस्कृति विकसित करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है