लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू : राजौरा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:21 IST

Open in App

भोपाल, 18 मई मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी है।

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश के 52 जिलों में जिला आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय उपरांत जिलाधिकारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू के आदेश धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से ही प्रदेश के 19 जिलों में 31 मई, 25 जिलों में 24 मई, पांच जिलों में 25 मई और 20 मई सुबह 6 बजे तक बुरहानपुर, 27 मई सुबह 7 बजे तक डिंडोरी एवं 29 मई की रात्रि तक इन्दौर में कोरोना कर्फ्यू रहेगा।’’

राजौरा ने बताया कि 19 जिलों की विभिन्न आपदा प्रबंधन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, मुरैना, नीमच, शहडोल, उमरिया, देवास, आगर-मालवा, रायसेन, भिंड, बालाघाट, श्योपुर, सिवनी, सीहोर, विदिशा, मंडला और दमोह में आगामी 31 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अलीराजपुर, नरसिंहपुर, बैतूल, अनूपपुर और रतलाम में 25 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा।

राजौरा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 24 मई की सुबह 6 बजे तक भोपाल, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, धार, मंदसौर, राजगढ़, टीकमगढ़, पन्ना, खरगोन, गुना, बड़वानी, शाजापुर, निवाड़ी, खंडवा, छतरपुर, झाबुआ, कटनी, हरदा और दतिया में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो