लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर जिले में भी कोरोना कर्फ्यू में छूट, अब सिर्फ तीन जिले प्रभावित

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:29 IST

Open in App

लखनऊ, सात जून उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और जिले में सप्ताह में पांच दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद मंगलवार से सहारनपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलेगी और अब राज्य के सिर्फ तीन जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को डिजिटल रूप से आयोजित एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की और सहारनपुर में कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री को बैठक में यह अवगत कराया गया कि सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है। इसके दृष्टिगत सहारनपुर में मंगलवार सुबह सात बजे से आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि कम होती संक्रमण दर के दृष्टिगत जिलों में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रखने के लिए 600 उपचाराधीन मामलों का मानक तय किया गया है। सोमवार तक 71 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल चुकी है और मौजूदा स्थिति के अनुसार अब सहारनपुर जिले में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक व रात्रिकालीन प्रतिबंधों सहित अन्य सभी संबंधित नियम सहारनपुर जिले में भी लागू रहेंगे और अब सिर्फ राज्‍य के तीन जिलों मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा तथा इन जिलों के संबंध में मंगलवार को विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान