लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के चार और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:54 IST

Open in App

लखनऊ, छह जून उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के चार और जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सोमवार से वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलेगी और अब राज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आ जाएंगे।

रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा के बाद वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट देने के निर्देश दिये।

राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने बताया, ''कोरोना के कम होते संक्रमण दर के दृष्टिगत जिलों में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रखने के लिए 600 सक्रिय मामलों का मानक तय किया गया है। रविवार तक 67 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल चुकी है और मौजूदा स्थिति के अनुसार वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है।''

उन्होंने बताया कि ''वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 600 से कम होने के बाद सोमवार से इन जिलों में भी सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार तक) सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।''

प्रवक्ता के मुताबिक ''साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में भी लागू होंगे और अब सिर्फ राज्‍य के चार जिलों मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा और इन जिलों के संबंध में मंगलवार को विचार किया जाएगा।''

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है और अब राज्य में कुल उपचाराधीन मामले घटकर 17,900 रह गए हैं लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ है, थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।''

योगी ने कहा, 'मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी (सीएमओ), डिप्टी सीएमओ और एडिशनल सीएमओ जैसे वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के चिकित्सीय अनुभवों का लाभ लिया जाना चाहिए और यह सभी ओपीडी में सेवाएं देना सुनिश्चित करें, जिला अस्पताल/सीएचसी/पीएचसी में रोटेशन के साथ ओपीडी में सेवाएं दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं