लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में एक जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:57 IST

Open in App

देहरादून, 24 मई उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया । मंगलवार 25 मई की प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी ।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने सोमवार को यहां बताया कि इस दौरान जरूरी सामानों जैसे दूध, मीट, मछली, फल और सब्जी की दुकानें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुलेंगी । इससे पहले दुकानें खुलने का समय सुबह सात से 10 बजे तक था ।

उनियाल ने बताया कि यह बदलाव व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से विचार विमर्श करने के बाद किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राशन और किराने की दुकानें 28 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी ।

उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता दिख रहा है लेकिन अपने स्तर पर सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है और भविष्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के आंकड़ों में और कमी आने पर तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार, कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos