लाइव न्यूज़ :

मप्र में लगे ‘कोरोना कर्फ्यू’ का सकारात्मक असर दिखाई दिया: चौहान

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:51 IST

Open in App

भोपाल, 24 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में लगे ‘कोरोना कर्फ्यू’ का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। इससे संक्रमण की दर स्थिर हुई है।

चौहान ने कोविड 19 की रोकथाम और व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री निवास से कोरोना नियंत्रण कोर ग्रुप की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कोविड संक्रमण के प्रबंधन में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज 11,000 से अधिक व्यक्ति कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में जनता कर्फ्यू का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। संक्रमण की दर स्थिर हुई है।’’

चौहान ने कहा कि जिला स्तर पर अब अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को चिंहित करने की आवश्यकता है। शहरों व गांवों में जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है उनका अध्ययन कर सूक्ष्म स्तर पर संक्रमण नियंत्रण के लिए रणनीति बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा में यह तय हुआ है कि रेल मंत्रालय भोपाल के लिए ऑक्सीजन ट्रेन प्रदान करेगा। यह ट्रेन बोकारो से रांची होते हुए भोपाल आयेगी, जिसमें ऑक्सीजन के भरे टैंकर मध्यप्रदेश लाये जायेंगे।

चौहान ने बताया कि इंदौर-जामनगर हवाई रूट के बाद अब ग्वालियर-रांची और भोपाल-रांची ऑक्सीलन हवाई रूट से ऑक्सीजन की आपूर्ति मध्य प्रदेश को की जायेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से खाली ऑक्सीजन सिलेंडर वायु सेना के विमान से भोपाल और ग्वालियर से रांची जायेंगे और वहां से सड़क मार्ग से भरे टैंकर वापस आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 155 कोविड देखभाल केंद्रों में 9,041 पृथक-वास बिस्तर और 32 केंद्रों में 618 ऑक्सीजन बिस्तर की व्यवस्था कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 497 निजी कोविड चिकित्सालयों में से 492 चिकित्सालयों में बिस्तरों की स्थिति और रेट लिस्ट प्रदर्शित की जा रही है। शासकीय और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 49,660 बिस्तरों की क्षमता विकसित की गई है। मेडिकल किट वितरण का कार्य लगातार जारी है।

बैठक में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी दी कि भोपाल के एम्स में आईसीयू के 100 बिस्तर बढ़ाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों के सहयोग से 2,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया