लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में और ढील के साथ कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:33 IST

Open in App

शिमला, 11 जून हिमाचल प्रदेश में कुछ और ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 14 जून से राज्य के भीतर बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी और दुकानें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। पहले दुकानों को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि अगले आदेश तक राज्य में शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार से कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। सभी मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज और डेंटल कॉलेज 23 जून से खुल जाएंगे। फार्मेसी और नर्सिंग स्कूल 28 जून से खुलेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि अब राज्य में प्रवेश के लिए आरटी-पीसीआर नकारात्मक रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos