लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू सात मई तक बढ़ाया गया : मिश्रा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:01 IST

Open in App

भोपाल, 28 अप्रैल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को सात मई तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को सात मई तक बढ़ाने का निर्णय बुधवार को कोरोना समीक्षा बैठक में लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिये किये गये प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं और रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है।

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की चिंता एवं प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोरोना के नये पॉजिटिव मामले आने की दर में कमी आई है। प्रदेश स्तर पर विगत दिवस की अपेक्षा 1531 कम मामले सामने आये ।

मिश्रा ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण पाया गया है। प्रदेश अब 7वें स्थान के बजाय 11वें नम्बर पर आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर