लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: 30 फीसदी वेतन कम लेंगे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसद, सांसद निधि का भी होगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:29 IST

सरकार ने सोमवार को निर्णय किया कि सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिए 30 फीसदी की कटौती होगी और सांसद निधि भी दो साल के लिए निलंबित की जाएगी तथा इस राशि का इस्तेमाल कोरोना संकट से निपटने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रियों के वेतन में भी 30 फीसदी की कटौती होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सांसदों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान की खुद पेशकश की जिसके बाद यह निर्णय हुआ। जावड़ेकर ने यह जानकारी भी दी कि राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, और कई राज्यों के राज्यपालों ने भी अपने वेतन में कटौती का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के बीच सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिए 30 फीसदी की कटौती होगी और सांसद निधि भी दो साल के लिए निलंबित की जाएगीकांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्ष दलों के कई नेताओं ने सांसद निधि के निलंबन के फैसले पर उठाया सवाल

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को निर्णय किया कि सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिए 30 फीसदी की कटौती होगी और सांसद निधि भी दो साल के लिए निलंबित की जाएगी तथा इस राशि का इस्तेमाल कोरोना संकट से निपटने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रियों के वेतन में भी 30 फीसदी की कटौती होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सांसदों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान की खुद पेशकश की जिसके बाद यह निर्णय हुआ। जावड़ेकर ने यह जानकारी भी दी कि राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, और कई राज्यों के राज्यपालों ने भी अपने वेतन में कटौती का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बताया कि सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के संदर्भ में अध्यादेश को मंजूरी दी गयी।

जावड़ेकर ने कहा कि यह कटौती 1 अप्रैल 2020 से लागू होगी। मंत्री के मुताबिक सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़ा कानून है, इसलिए अध्यादेश का निर्णय हुआ और संसद के आगामी सत्र के दौरान कानून में संशोधन वाले इस अध्यादेश पर संसद की मंजूरी ली जाएगी। मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई। जावड़ेकर ने कहा, '' कैबिनेट ने देश भर में कोविड-19 के प्रभाव को कम करने और स्वास्थ्य प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 2020-21 और 2021-22 के दौरान सांसद निधि के अस्थायी निलंबन को मंजूरी दी।'' उन्होंने कहा कि सांसद निधि के दो साल की कुल राशि करीब 7900 करोड़ रुपये हुई जिसे सरकार के ''कौंसलिडेटेड फंड'' में डाला जाएगा।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्ष दलों के कई नेताओं ने सांसद निधि के निलंबन के फैसले पर सवाल करते हुए इसे फिर से बहाल करने की मांग की है। दरअसल, हर संसद सदस्य को सांसद निधि के रूप में हर साल पांच करोड़ रुपये की राशि मिलती है जो वह अपने क्षेत्र अथवा संबंधित राज्य में विकास कार्यों में खर्च कर सकता है। जावड़ेकर ने बताया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और कई राज्यों के राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से वेतन में 30 फीसदी में कटौती के लिए पत्र लिखा है। मंत्री ने कहा, ''कल्याकारी कार्यो की शुरुआत अपने घर से होती है। सभी ने इसी भावना से निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा कि वेतन में कटौती और सांसद निधि के निलंबन के रूप लिए गए दोनों निर्णय कोरोना के खिलाफ केंद्र एवं राज्य सरकारों की लड़ाई को नयी दिशा देने वाले और महत्वपूर्ण साबित होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है