लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: यात्री ट्रेनों का 17 मई तक परिचालन बंद, राज्यों के अनुरोध पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

By भाषा | Updated: May 2, 2020 17:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देइन ट्रेनों के लिए भी रेलवे कोई टिकट नहीं जारी कर रहा है। विशेष ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जिनकी सूची संबद्ध राज्य के अधिकारियों की ओर से आयेगी।

रांची: रेलवे ने घोषणा की है कि देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाये जाने के फैसले को देखते हुए अब सभी यात्री ट्रेनों को 17 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दौरान न तो कोई यात्री ट्रेन चलेगी और न ही किसी प्रकार के रेलवे टिकट जारी किये जायेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान स्टेशन पर किसी यात्री को आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष यात्री ट्रेनें केवल राज्य सरकारों के अनुरोध पर चलायी जायेंगी और इसके लिए यदि किसी को यात्रा करनी है तो संबद्ध राज्यों से संपर्क करना होगा।

विशेष ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जिनकी सूची संबद्ध राज्य के अधिकारियों की ओर से आयेगी और इसके लिए पंजीकरण भी राज्यों के अधिकारी करेंगे। इन ट्रेनों के लिए भी रेलवे कोई टिकट नहीं जारी कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि आगे जब यात्री ट्रेनों की सेवा पुनः प्रारंभ की जायेगी तो इसकी सूचना दी जायेगी। 

रेलवे ने लॉकडाउन अवधि का इस्तेमाल मरम्मत का काम पूरा करने में किया

भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन और उसके परिणामस्वरूप यात्री सेवाओं के निलंबन की अवधि का इस्तेमाल रेल नेटवर्क पर लंबे समय से अटके पड़े मरम्मत के काम को पूरा करने में किया है। राष्ट्रीय परिवाहक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मरम्मत से सुरक्षा बेहतर होगी और परिचालनात्मक क्षमता बढ़ेगी। रेलवे ने बताया कि करीब 500 आधुनिक हेवी डयूटी ट्रैक मरम्मत मशीनों ने 12,270 किलोमीटर लंबे मैदानी समतल ट्रैक पर मरम्मत का काम पूरा किया।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया