लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख शरद पवार ने स्थिति पर तीसरी बार की बैठक

By भाषा | Updated: May 23, 2020 21:10 IST

राकांपा ने ट्वीट किया कि पार्टी के महाराष्ट्र इकाई प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत और मुख्य सचिव अजय मेहता भी बैठक में मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देजयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस बैठक में महाराष्ट्र में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए 13,404 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने राज्य में कोविड-19 के हालात को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की। इस मुद्दे पर पिछले आठ दिन में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी। राकांपा ने ट्वीट किया कि पार्टी के महाराष्ट्र इकाई प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत और मुख्य सचिव अजय मेहता भी बैठक में मौजूद थे।

राउत ने दिन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और उसके बाद बैठक हुई। राजभवन ने एक बयान में कोश्यारी से राउत की मुलाकात को ''शिष्टाचार भेंट'' बताया। पाटिल ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस बैठक में महाराष्ट्र में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी। खासकर मुम्बई और ठाणे में अधिक मामले देखे गये हैं।

वहां (इन मामलों से निपटने के लिए) किये गये इंतजामों की समीक्षा की गयी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए बड़े पैमाने पर अस्पताल निर्धारित किये हैं। पवार राज्य में चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियां और राज्य के अंदर ही सड़क परिवहन दोबारा शुरू किए जाने पर जोर दे रहे हैं।

वह आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने भी जोर दे रहे हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 44,582 मामले थे और 1,517 लोगों की मौत हो चुकी थी।  

बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,608 नये मामले सामने आये, जबकि इस महमारी से 60 और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 47,190 हो गये हैं और इस महामारी से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 1,577 पहुंच गया है।

विभाग ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए 13,404 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,48,026 नमूनों की जांच हुई है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशरद पवारमहाराष्ट्रकोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं