लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: प्रवासी मजदूरों के मदद के लिए हर जिले से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने को तैयार भारतीय रेलवे, पीयूष गोयल ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2020 20:36 IST

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे देश के किसी भी जिले से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन चलाने को तैयार है।

Open in App

कोरोना महामारी में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर भारतीय रेलवे हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे देश के किसी भी जिले से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन चलाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जिला कलैक्टर को फंसे हुए श्रमिकों के नाम व उनके गंतव्य स्टेशन की लिस्ट तैयार कर राज्य के नोडल ऑफिसर के माध्यम से रेलवे को आवेदन करना होगा। 

दिल्ली सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि प्रवासी श्रमिक सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर चलते हुए नहीं मिलें और अगर वे इस अवस्था में मिलते हैं तो उन्हें नजदीकी आश्रय स्थल तक ले जाया जाए। ऐसे लोगों के लिए तब तक भोजन-पानी की व्यवस्था करने को कहा गया है, जब तक कि ट्रेन या बस से उनके घर लौटने का इंतजाम नहीं हो जाता। आप सरकार ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वे भारतीय रेल के साथ समन्वय करके प्रवासी श्रमिकों को जल्दी उनके घर भेजने का इंतजाम करें।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने नोडल अधिकारी पी.के. गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शुक्रवार को कहा कि ‘‘वे सुनिश्चित करें कि प्रवासी श्रमिक सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर ना चलें।’’ देव ने उनसे कहा है कि यदि कोई प्रवासी श्रमिक सड़क या ट्रेन की पटरियों पर चलता मिले तो उसे नजदीकी आश्रय गृह ले जाएं और घर भेजने के लिए ट्रेन या बस का इंतजाम होने तक उसके भोजन-पानी का प्रबंध करें।

लॉकडाउन के कारण प्रवासी श्रमिकों के समक्ष उत्पन्न हुई कठिन परिस्थितियों से उन्हें जल्दी बाहर निकालने की बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सड़क दुर्घटना में हुई कामगारों की मौत से वह दुखी और विचलित हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहरों को खोलने का साहस दिखाना चाहिए जो फिलहाल परिश्रमी मजदूरों के लिए ‘‘कब्र’’ बनते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कम से कम 24 प्रवासी मजदूर मारे गए हैं जबकि 36 अन्य घायल हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों