लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: अजय माकन का आरोप, दिल्ली सरकार कोविड-19 आंकड़ों में कर रही है लीपापोती

By एसके गुप्ता | Updated: May 14, 2020 21:57 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के शवदाह गृह, कब्रिस्तान के आंकड़े सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे आंकड़ों से चार गुना है। क्योंकि कोविड-19 से 402 लोगों को अभी तक अंतिम संस्कार किया जा चुका है। यह अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार की ओर से जारी किए जा रहे आंकड़ों पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने सवाल खड़े किए हैं। अजय माकन ने कहा है कि सरकार दिल्ली में कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ों पर लीपापोती कर रही है।

दिल्ली में कोरोना से हो रही मौत और दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए जा रहे आंकड़ों पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा है कि सरकार दिल्ली में कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ों पर लीपापोती कर रही है। सरकार की ओर से जारी आंकडों में दिल्ली में कोरोना से मौत की संख्या 115 बताई जा रही है। जबकि कोरोना से होने वाली मौत इससे कहीं चार गुना है। दिल्ली में गुरुवार  को रिकॉर्ड 472 कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या दर्ज की गई है। अभी तक एक दिन में आने वाले यह रोगियों की संख्या सर्वाधिक है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के शवदाह गृह, कब्रिस्तान के आंकड़े सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे आंकड़ों से चार गुना है। क्योंकि कोविड-19 से 402 लोगों को अभी तक अंतिम संस्कार किया जा चुका है। यह अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत हुआ है। जिसमें निगमबोध घाट पर 191, पंजाबी बाग में 132 और आईटीओ स्थित कब्रिस्तान में 106 कोविड-19 से मरे लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। पूरे देश में कोरोना की मृत्यु दर जहां 3.3 फीसदी है, वहीं दिल्ली में कोरोना की मृत्यु दर 5.1 फीसदी है। सरकार दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 115 तक पहुंच गया है, जबकि संक्रमण के 472 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 8,000 के पार हो गई। दिल्ली में एक दिन में मामलों की यह सर्वाधिक वृद्धि है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले नये मामलों में पिछली सर्वाधिक वृद्धि सात मई को हुई थी, जिस दिन 448 मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। बुधवार को, कुल मामलों की संख्या 7,998 थी, जिनमें 106 मौतें शामिल थीं। 472 नए मामलों के साथ, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,470 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है