लाइव न्यूज़ :

कोरोना : अदालत ने ‘डायल’ को जोर्डन से पुत्र का पार्थिव शरीर लाने में पिता की मदद करने को कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) से कहा कि वह उस व्यक्ति की मदद करे जो जोर्डन से अपने पुत्र का पार्थिव शरीर भारत लाना चाहते हैं।

याचिका दायर करने वाले व्यक्ति के पुत्र की जोर्डन में नवंबर में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण मौत हो गयी थी।

‘डायल’ के वकील ने अदालत में कहा कि कंपनी को कभी भी पार्थिव शरीर को वापस लाने पर कोई आपत्ति नहीं थी।

इसके बाद न्यायमूर्ति नवीन चावला ने याचिका का निपटारा कर दिया।

अदालत ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि याचिकाकर्ता को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने में कोई और कठिनाई नहीं हो, ‘डायल’ के वकील उस अधिकारी के बारे में याचिकाकर्ता को सूचित करेंगे जिनसे संपर्क करना है ताकि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

‘डायल’ की ओर से वकील अनिरुद्ध बखरू पेश हुए।

याचिकाकर्ता जहीरुद्दीन ने कहा कि उनके 26 वर्षीय पुत्र अब्दुल कलाम की चार नवंबर को जॉर्डन में उनके कार्यस्थल पर कोविड-19 के कारण मौत हो गयी थी।

याचिकाकर्ता के वकील सुभाष चंद्रन पीआर ने अदालत से ‘डायल’ को यह निर्देश देने का अनुरोध किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के अनुसार युवक के शव को वापस लाने की अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन