लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना का जारी है कहर, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 63, हिंदपीढ़ी बना हुआ हॉटस्‍पॉट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2020 16:42 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तक कुल 78 कोरोना टेस्‍ट किए गए. इसमें चार पॉ‍जिटिव पाए गए और 74 निगेटिव पाए गए.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 17 दिनों में दो दिनों को छोड़कर लगातार मरीज मिले हैं. राजधानी रांची में कोरोना वायरस का हॉटस्‍पॉट बने हिंदपीढ़ी में मामला बढ़ता ही जा रहा है.

रांची:झारखंड में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है. राज्य में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं. आज कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं. इस तरह राज्य में हर दिन मामले बढ़ रहे हैं. हिंदपीढ़ी से तीन और कांटाटोली से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. 

इसके साथ ही झारखंड में कुल संख्‍या 63 हो गई है. रिम्‍स निदेशक ने इसकी पुष्टि कर दी है. इससे पहले शुक्रवार की देर रात झारखंड के देवघर से एक और रांची के हिंदपीढ़ी से 2 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी. इसमें एक रिम्स में सिजेरियन कराने वाली महिला की मां भी शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तक कुल 78 कोरोना टेस्‍ट किए गए. इसमें चार पॉ‍जिटिव पाए गए और 74 निगेटिव पाए गए. स्थिति यह है कि पिछले 17 दिनों में दो दिनों को छोड़कर लगातार मरीज मिले हैं. आठ अप्रैल के बाद सिर्फ 10 अप्रैल और 21 अप्रैल को ही कोई मरीज नहीं मिला था. राजधानी रांची में कोरोना वायरस का हॉटस्‍पॉट बने हिंदपीढ़ी में मामला बढ़ता ही जा रहा है. अब तक रांची में कोरोना वायरस के 42 केस सामने आए हैं. इसमें हिंदपीढ़ी में कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आ गए हैं. 

हिंदपीढ़ी में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना से संक्रमित थे. इसमें एक की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग स्‍वस्‍थ होकर घर वापस लौट गए हैं. एक अन्‍य महिला की भी मौत हो गई थी. लेकिन उसकी मौत कोरोना वायरस से नहीं बल्कि कार्डियक अरेस्ट से कही जा रही है. हालांकि वह भी कोरोना से संक्रमित थी. पूरे झारखंड में कोरोना के 9 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं. वहीं, हिंदपीढ़ी से आइसोलेट की गई झारखंड की पहली कोरोना पॉजिटिव मलेशियाई युवती को स्वस्थ होने के कारण रिम्स से छुट्टी दे दी गई. लेकिन आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल