लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 22 हजार से ज्यादा नए केस, 244 लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 3, 2021 10:53 IST

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 22,842 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 25,930 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 244 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,70,557, जो पिछले 199 दिनों से सबसे कमकोरोना वायरस से अब तक कुल 3,30,94,529 मरीज ठीक हुए, 4,48,817 लोगों ने गंवाई जान

Covid Latest Cases in India: भारत में  पिछले 24 घंटों में 22 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 244 लोगों की जान गई है। जबकि 25 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 22,842 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 25,930 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 244 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

अब तक कोरोना के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,70,557 हैं। सक्रिय मामलों का यह पिछले 199 दिनों से सबसे कम है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,30,94,529  मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,48,817 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 90,51,75,348 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

कोरोना का रिकवरी रेट 97. 87 प्रतिशत 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले की अपेक्षा  1 फीसदी हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.80 प्रतिशत है। जहां तक रिकवरी रेट की बात करें यह 97. 87 प्रतिशत है। कोरोना का साप्ताहिक पोजिटिव रेट 1.66 प्रतिशत है, जो पिछले 100 दिनों की अपेक्षा 3 फीसदी कम है। वहीं रोजाना के पोजिटिव रेट की बात करें तो यह 1.80 प्रतिशत है, जोकि पिछले 34 दिनों से 3 प्रतिशत कम है।

केरल में 121 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों के कोरोना के कुल 22,842 मामलों में से 13,217  नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 244 मौतों के आकड़ों में 121 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। कोरोना महामारी के इस बीच राज्य सरकार ने विद्यालयों को 1 से 7वीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं को दोबारा खोलने की अनुमित दे दी है। वहीं राज्य में इंडोर स्टेडियम और सिनेमाघर भी 25 अक्टूबर से खुल जाएंगे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaMinistry of Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया