लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 8693, आज 76 नए पॉजिटिव मिले

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 31, 2020 18:32 IST

प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 194 पर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रदेश में 252 नए पॉजिटिव केस सामने आए।जोधपुर में 34, जयपुर में 29, भरतपुर में 25, डूंगरपुर में 17, सीकर में 15 नए मामले सामने आए।

जयपुर: राजस्थान में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज अब तक  मिले 76 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 8693 पर पहुंच गया है। आज सामने आए मामलों में जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनू में 7, कोटा में 6, धौलपुर और राजसमंद में 5-5, अजमेर में 3, उदयपुर में 2, टोंक में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वही, जयपुर में हुई एक मौत के बाद राजस्थान में मौतों का कुल आंकड़ा 194 पहुंच गया।उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रदेश में 252 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें सर्वाधिक 41 मामले पाली में मिले थे। वहीं, जोधपुर में 34, जयपुर में 29, भरतपुर में 25, डूंगरपुर में 17, सीकर में 15, कोटा में 12, सिरोही में 10, उदयपुर में 9, चूरू में 8, जालौर, बाड़मेर, बारां और अजमेर में 7-7, करौली और भीलवाड़ा में 4-4, झुंझुनू, धौलपुर और झालावाड़ में 3-3, नागौर और जैसलमेर में 2-2, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। वही, 9 लोगों की मौत होने से प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 193 हो गई थी।यदि राजस्थान के जिलों में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक कोरोना संक्रमितों के सर्वाधिक 1984 (2 इटली के नागरिक) मामले प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिले हैं। वहीं, जोधपुर में 1476 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 543, कोटा में 458, पाली में 455, नागौर में 446, डूंगरपुर में 356, अजमेर में 339, झालावाड़ में 263, भरतपुर में 247, सीकर में 202, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 164, जालौर में 162, सिरोही में 157, भीलवाड़ा एवं राजसमंद में 140-140, झुंझुनूं में 131, बीकानेर और चूरू में 104-104, बाड़मेर में 99, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए) कोरोना का मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बांसवाड़ा में 85, धौलपुर में 58, अलवर में 53, दौसा में 50, हनुमानगढ़ में 30, सवाई माधोपुर में 20, करौली में 16, बारां में 15, प्रतापगढ़ में 13, श्रीगंगानगर में 6 और बूंदी में 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।  वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए 14 लोग कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं।राजस्थान में कोरोना महामारी के कारण अब तक 194 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 95 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। वहीं, जोधपुर में 19, कोटा में 16, नागौर, पाली और अजमेर में 7-7, सीकर और भरतपुर में 5-5, चित्तौड़गढ़ में 4, सिरोही, करौली और बीकानेर में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, झुंझुनू दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए चार व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है