लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कम हो रहे कोरोना के मामले, कुछ अस्पातलों में गैर कोविड रोगियों की आमद में वृद्धि

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के साथ ही कुछ निजी अस्पातलों में गैर-कोविड-19 रोगियों की आमद में वृद्धि देखी जा रही है।

देशभर में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर से दिल्ली भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस दौरान रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुईं। कई अस्पातलों में ऑक्सीजन आपूर्ति की किल्लत के चलते मुश्किलें और बढ़ गईं।

अप्रैल की 19 तारीख के बाद से रोजाना मृतकों और संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया। 20 अप्रैल को संक्रमण के 28 हजार से अधिक मामले आए और 277 रोगियों की मौत हुई। 22 अप्रैल को मृतकों की संख्या 306 रही। तीन मई को राजधानी में रिकॉर्ड 448 रोगियों की मौत हुई।

हालांकि बीते कुछ दिन में संक्रमण के मामलों और संक्रमण दर में गिरावट देखी गई है। इस दौरान मृतकों की संख्या में भी कमी आई है।

मूलचंद अस्पताल की स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर मधु हांडा ने कहा कि बीते एक सप्ताह में ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी के लिये आने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

सरोज अस्पताल के मुख्य कार्यकारी निदेशक पी के भारद्वाज ने कहा कि गैर-कोविड रोगियों ने दोबारा अस्पताल आना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ''डर कुछ हद तक कम हुआ है लेकिन कुछ लोग अब भी अस्पताल आने से डर रहे हैं। सामान्य दिनों में हमारी ओपीडी में 800 रोगी आते हैं। फिलहाल करीब 200 रोगी आ रहे हैं। आम दिनों में घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले गैर-कोविड रोगियों की संख्या 200 तक रहती है। फिलहाल यह 50 से 55 है। इनमें अधिकतर वे रोगी हैं, जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, ईरान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र