लाइव न्यूज़ :

स्वरूप में बदलाव के साथ कोरोना के मामले बढ़ रहे, सबको सतर्क रहने की जरूरत : शाह

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:43 IST

Open in App

गांधीनगर, 29 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होगे और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तब तक कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

गृह मंत्री ने 15-18 आयु वर्ग के किशोरों से भी अपील की कि वे तीन जनवरी से अपनी बारी आने पर जल्द से जल्द टीका लगवाएं। अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में लगभग 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए शाह ने प्रशासन से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सतर्क रहने को भी कहा।

शाह ने कहा, ‘‘स्वरूप में बदलाव के साथ कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इस बार हम सभी को चाहे नगर निगम हो, नगर पालिका हो, जिला पंचायत हो या राज्य सरकारें, सतर्क रहना होगा।’’

उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर विभिन्न स्तरों पर स्थिति का जायजा ले रही है। शाह ने कहा, ‘‘लेकिन जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे, हम इसके प्रसार को नियंत्रित नहीं कर सकते। इसे हराने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जिन लोगों की दूसरी खुराक का समय आ गया है उन्हें जल्द से जल्द यह ले लेनी चाहिए।’’

अपने संबोधन में शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सुशासन सूचकांक (जीजीआई) में समग्र रैंकिंग में राज्य के शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शीर्ष रैंक उनके सहित सभी गुजरातियों के लिए गर्व की बात है। शाह ने कहा कि 2021 में उनके लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,413 करोड़ रुपये की 1,261 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 929 करोड़ रुपये के निवेश से 106 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं