लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना केस 21763, डीएसपी की मौत, गांव में भी बढ़ रहा है प्रकोप, जानिए मरने वाले की संख्या

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 18, 2020 21:04 IST

मध्य प्रदेश में आज कोरोना से 9 लोगों की मृत्यु हुई। प्रदेश में अब तक कोरोना से 706 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में आज  350 लोग कोरोना से ठीक होकर घरों की तरफ रवाना हो गए। अब तक प्रदेश में 14864  लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में आज कोरोना से एक डीएसपी पी.पी.गौतम की मृत्यु हो गई। राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 109 नए मामले सामाने आए।भोपाल में कोरोना के 4085 मामले हैं। वहीं  2899 लोग स्वस्थ्य हो कर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।भोपाल में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।  वैसे भोपाल में अब तक कोरोना से 129 मौत हो चुकी हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार गंभीर होता चला जा रहा है। आज मध्य प्रदेश में कोरोना के 682 नए मरीज इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21763  हो गई।

मध्य प्रदेश में आज कोरोना से 9 लोगों की मृत्यु हुई। प्रदेश में अब तक कोरोना से 706 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में आज  350 लोग कोरोना से ठीक होकर घरों की तरफ रवाना हो गए। अब तक प्रदेश में 14864  लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

राज्य की राजधानी भोपाल में आज कोरोना से एक डीएसपी पी.पी.गौतम की मृत्यु हो गई। राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 109 नए मामले सामाने आए, वहीं 61 लोग अस्पतालों से स्वस्थ्य हो कर अपने घरों की तरफ रवाना हो गए।

आज की स्थिति में भोपाल में कोरोना के 4085 मामले हैं

आज की स्थिति में भोपाल में कोरोना के 4085 मामले हैं। वहीं  2899 लोग स्वस्थ्य हो कर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। भोपाल में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।  वैसे भोपाल में अब तक कोरोना से 129 मौत हो चुकी हैं।

इंदौर में आज कोरोना के  145 मामले सामाने आए इसके साथ ही इंदौर में कोरोना के कुछ 5906 मामले हो गए। इंदौर में आज कोरोना से 4 लोगों की मृत्यु हुई इस तरह इंदौर में अब तक कोरोना से  288  लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इंदौर में आज कोरोना से 36 लोग ठीक हुए। इनको मिला कर इंदौर में अब तक 4175  लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना अब मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल रहा है। अब तक प्रदेश के 899 गांव में कोरोना के मरीज पाए जा चुके हैं। कोरोना से प्रदेश के 15 जिलों के ग्रामीण अंचलों में अब तक 39 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को थामने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कुछ अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाभोपालजबलपुरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी