लाइव न्यूज़ :

जयपुर में स्थापित किया गया पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए कोरोना देखभाल केंद्र

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:20 IST

Open in App

जयपुर 24 मई राजस्थान में जयपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए कोरोना देखभाल केंद्र स्थापित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने सोमवार को इस केंद्र की औपचारिक शुरूआत की।

राहुल प्रकाश ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर व 'नमस्ते डॉक्टर हेल्पलाइन' के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह केंद्र शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को कोरोना से संबंधित हल्के लक्षणों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है और अभी तीन मरीज़ इस केंद्र में भर्ती किए गए हैं।

प्रकाश ने बताया कि इस केंद्र में 40 बिस्तर ऑक्सीजन सिलेंडर व सांद्रक से लैस हैं। यहां एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ अमृता दुहन ने कहा कि पहले अपनी तरफ से यह केंद्र शुरू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद अधिकारियों ने अपने प्रयासों से 'नमस्ते डॉक्टर हेल्पलाइन' की टीम से सहयोग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह