लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से प्रदेश में 'किल कोरोना' अभियान, डोर-टू-डोर होगा सर्वे

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 30, 2020 18:23 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना वायरस को समाप्त कर ही चैन की सांस लूँगा, इसे अमली जामा पहनाने के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अल्प अवधि में ही यह तैयारी की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 1 जुलाई से 15 दिवसीय 'किल कोरोना अभियान' चलाया जायेगा. अभियान 15 जुलाई तक चलेगा.

भोपाल: कोविड-19 के व्यापक सवेर्लेन्स के लिए प्रदेश भर में 1 जुलाई से 15 दिवसीय 'किल कोरोना अभियान' चलाया जायेगा.  अभियान 15 जुलाई तक चलेगा. प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमजनों से अपील की है कि 'किल कोरोना अभियान' में घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें. सर्दी- खांसी जुकाम के साथ डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाए जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 दिन पहले कमिश्नर-कलेक्टर की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए थे कि 'किल कोरोना अभियान' के लिए आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ की जाये. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना वायरस को समाप्त कर ही चैन की सांस लूँगा, इसे अमली जामा पहनाने के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अल्प अवधि में ही यह तैयारी की गई है.

डोर-टू-डोर होगा सर्वे 

'किल कोरोना अभियान' में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूरे प्रदेश में 11 हजार 458 सर्वे टीम लगाई जायेंगी. प्रत्येक टीम को नान कान्टेक्ट थमार्मीटर, पल्स आक्सीमीटर और जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराया जाएगा. 'किल कोरोना अभियान' में सर्वे द्वारा एस.ए.आर.आई., आई.एल.आई. के संदिग्ध मरीजों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के संदिग्ध मरीजों को भी चिन्हांकित कर इनकी प्रविष्टि 'सार्थक एप' में की जायेगी.

3 लाख ये ज्यादा होंगे सैम्पल :

 प्रदेश भर में एस.ए.आर.आई., आई.एल.आई. सर्वे के बाद चिन्हित संदिग्धों के 3 लाख से ज्यादा सैम्पल लिये जायेंगे. रोजाना 21 हजार टेस्ट किये जाने की क्षमता विकसित की जा रही है. कोरोना अभियान' के बाद प्रदेश में टेस्ट प्रति मिलियन की संख्या 4022 से बढ़कर 7747 हो जाने की संभावना है, जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक होगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं