लाइव न्यूज़ :

कोरोना : बृहन्मुंबई नगर निगम ने ऑक्सीजन संबंधी आकस्मिक स्थिति रोकने के लिए प्रक्रिया तय की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:19 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को यहां घोषणा की कि उसने कोविड-19 महामारी के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति के कारण किसी भी आकस्मिक स्थिति को रोकने के लिए एक प्रक्रिया तय की है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएमसी ने नगर के सभी अस्पतालों और नागरिक प्रशासन के विभिन्न विभागों को दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

नयी प्रक्रिया के अनुसार, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक विभागों के मुख्य इंजीनियर वार्ड-वार सभी निजी कोविड अस्पतालों, उनके ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं और उनके पास मौजूद सिलेंडर के बारे में आंकड़े एकत्र करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह जानकारी बीएमसी के वार्ड नियंत्रण और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को दी जाएगी।

इसमें कहा गया है कि अस्पतालों को कम से कम 24 घंटे पहले या उनके समझौते के अनुसार ऑक्सीजन की मांग दर्ज करानी होगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगर 16 घंटे के भीतर ऑक्सीजन की आपूर्ति उपलब्ध नहीं हुयी तो अस्पतालों को वार्ड नियंत्रण कक्षों को सूचित करना होगा।

पिछले दिनों नगर निकाय को एक हफ्ते में दो बार ऑक्सीजन संबंधी आकस्मिक स्थिति का सामना करना पड़ा। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। निकाय को घाटकोपर के एक निजी अस्पताल में सिलेंडरों की व्यवस्था करनी पड़ी और आपूर्ति को लेकर छह अस्पतालों से 168 कोविड रोगियों को अन्यत्र स्थानांतरित करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव