लाइव न्यूज़ :

बिहार में भयावह होता कोरोना, डीएम भी संक्रमण की चपेट में, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार के करीब

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2020 11:22 IST

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तीन हजार के करीब पहुंच गई है। राज्य में 3 मई के बाद बिहार आने वाले 1900 प्रवासी मरीजों की पहचान हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस, 3 मई के बाद बिहार आने वाले 1900 प्रवासी मरीजों की पहचान हुई राज्य में अब तक के संक्रमण के कुल मामलों में 66 फीसदी प्रवासी हैं

पटना:बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. खबर है कि बिहार में एक डीएम भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार के एक जिले के डीएम को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि नियमों के मुताबिक उनकी पहचान गुप्त रखी गई है. उनका इलाज चल रहा है. 

गौरतलब है कि मंगलवार को बिहार के 28 जिलों में 231 नए केस मिले थे. वहीं, राजधानी के पटना चांदमारी रोड इलाके में कोरोना का पहला मरीज पाया गया है. चांदमारी रोड इलाके में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद लोग यहां परेशान हो गए हैं. इसतरह राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2968 हो गई है.                                

सूबे में रिकॉर्ड 231 कोरोना संक्रमित मिले: ताजा अपडेट के अनुसार पटना में 3, रोहतास में 35, मधुबनी में 31, खगड़िया में 23, किशनगंज में 17, बांका में 15, भागलपुर में 14, सहरसा और दरभंगा 12-12, पूर्वी चंपारण में 10, सुपौल में 8, शेखपुर में 7, सीवान में 5 गया और गोपालगंज में 4-4,नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, अररिया, सारण, वैशाली, सीवान, लखीसराय,जमुई, अरवल, और मधेपुरा में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं. 

राज्य सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक 3 मई के बाद बिहार आने वाले 1900 प्रवासी मरीजों की पहचान हुई है. राज्य में अब तक के संक्रमण के कुल मामलों में 66 फीसदी प्रवासी हैं. बिहार में पिछले एक सप्ताह के अंदर संक्रमण के 47 फीसदी नए मामले सामने आए हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव