लाइव न्यूज़ :

कोरोना: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन की दोगुनी

By भाषा | Updated: March 21, 2020 20:42 IST

केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं में लोगों की संख्या घटा दी है और अब पांच से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराशन को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। इसे मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 283 पहुंच गई है। 

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण पाबंदियों से गरीबों को भयानक वित्तीय परेशानी हो रही है। सरकार ने घोषणा की कि इन लोगों को अगले महीने से उचित मूल्य की दुकानों से 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी तरह के पहले डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस महीने के लिए बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों की पेंशन दोगुनी की गई है।

लोगों से अपने घरों में रहने की अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस के मद्देनजर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों के बारे में बहुत चिंतित हैं। हम नहीं चाहते कि कोई खाली पेट सोए।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली के रैन बसेरों में बेघरों को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण पाबंदियों से गरीबों को भयानक वित्तीय परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में 72 लाख लोगों को उचित मूल्य की दुकानों से राशन मिलेगा। राशन को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। इसे मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सात अप्रैल तक 8.5 लाभार्थियों को 4000-5000 पेंशन दी जायेगी।’’

केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं में लोगों की संख्या घटा दी है और अब पांच से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा।

उन्होंने बुजुर्गों से घरों में रहने का अनुरोध किया और कहा कि सुबह और शाम की सैर पर कुछ समय के लिए नहीं जाये। उन्होंने कहा कि रविवार को ‘ जनता कर्फ्यू ’ के दौरान दिल्ली की सड़कों पर 50 प्रतिशत बसें नहीं चलेंगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 283 पहुंच गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया