लाइव न्यूज़ :

गोवा में 10 मई तक रहेंगे कोरोना संबंधी प्रतिबंध : सावंत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:13 IST

Open in App

पणजी, दो मई गोवा सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों को 10 मई तक के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। इस दौरान सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी जबकि तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी।

पर्यटन की दृष्टि से गोवा एक महत्वपूर्ण केन्द्र है जहां कोरोना संक्रमण की दर 50 प्रतिशत से भी अधिक है।

सावंत ने यहां पत्रकारों से कहा कि गोवा में 29 अप्रैल को लगाए गए लॉकडाउन को तीन मई सुबह छह बजे हटा दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ राज्य में कल सुबह छह बजे लॉकडाउन हटा दिया जायेगा लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों को एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया जा रहा है।’’

राज्य में सभी स्कूलों ,कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को केवल परीक्षाओं के उद्देश्य से ही खोला जायेगा।

इस दौरान सभी धार्मिक स्थल आम जनता के लिए बंद रहेंगे।

सरकार की अनुमित के बिना किसी भी प्रकार के सामाजिक राजनीतिक खेल मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी । सरकारी अनुमित के साथ अधिकतम 50 लोगों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति होगी।

अंतिम संस्कार में केवल अधिकतम 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमित होगी।

रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति होगी जबकि मछली बाजारों,नगर निगम और पंचायत बाजारों को कुछ शर्तों के साथ चलाने की अनुमति होगी।

एक मई के आंकड़ों के मुताबिक गोवा में अब तक कोरोना संक्रमण के 93,355 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी से राज्य में अब तक 1222 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक गोव में कोरोना के 23,884 सक्रिय मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे