लाइव न्यूज़ :

कोरोना अलर्ट: तीन घंटे सड़क पर ही घूमते रहे कोविड-19 से संक्रमित 70 मरीज

By भाषा | Updated: April 25, 2020 14:11 IST

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में कोरोना वायरस के लेकर एक गंभीर चूक सामने आई है. 70 कोरोना मरीजों को हॉस्पिटल का गेट नहीं खुलने के कारण सड़क पर भटकना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और अब तक 25 लोगों की मौत हुई हैउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर 30 जून तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है.

आगरा से बस एवं एम्बुलेंस के जरिए सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल भेजे गए कोरोना वायरस से संक्रमित 70 मरीज अस्पताल का मुख्य द्वार खुला न होने की वजह से तीन घंटे बाहर सड़क पर ही टहलते रहे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्र पाल सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजकुमार को इस बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार सिंह ने मरीजों को पानी और बिस्कुट मुहैया कराए। ये मरीज बस और एम्बुलेंस के जरिए तड़के चार बजे आगरा से सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि अस्पताल का मुख्य द्वार बंद होने की वजह से सभी मरीज सुबह सात बजे तक मुख्य द्वार के सामने और आस-पास सड़कों पर टहलते रहे। राजकुमार ने कहा कि आगरा प्रशासन की ओर से संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ। कुलपति ने इसके बाद अस्पताल का मुख्य द्वार खुलवाया और मरीजों को अस्पताल के अन्दर बने कोरोना वायरस विंग मे भर्ती किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं