लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 259 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: February 19, 2021 23:33 IST

Open in App

रायपुर, 19 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,10,469 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 32 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 259 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 87, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 11, बालोद से चार, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से छह, बलौदाबाजार से पांच, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 14, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से नौ, कोरिया से 17, सूरजपुर से पांच, जशपुर से नौ, बस्तर से सात, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से दो तथा नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,10,469 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,03,637 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3039 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3793 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55009 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 800 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा