लाइव न्यूज़ :

कॉर्बेट वर्ष भर के पर्यटन के लिए खुला

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:34 IST

Open in App

ऋषिकेश, 29 जून कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) मंगलवार से वर्ष भर पर्यटन के लिए खोल दिया गया। अभयारण्य के निदेशक राहुल ने यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि रिजर्व की पांच रेंज - गर्जिया, बिजरानी, धारा—झिरना ढेला व पांखरौ- को मंगलवार दोपहर से वर्ष भर के पर्यटन के लिए खोल दिया गया ।

सीटीआर में स्थित कुल 12 रेंज में से आठ पर्यटक ज़ोन हैं। राहुल ने बताया कि कॉर्बेट के खुलने से वन्यजीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और अभी तक पर्यटक दिन में सफारी के लिए 25 जिप्सी बुक करा चुके हैं जबकि शाम तक यह संख्या 50 से ज्यादा हो जाने की उम्मीद है ।

राहुल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कॉर्बेट को पर्यटकों से मिलने वाले राजस्व का काफी नुकसान हुआ लेकिन रोजमर्रा के खर्चे बने रहे। इन पांच रेंज के वर्षभर खुले रहने से कॉर्बेट व इस पर निर्भर लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है ।

कुछ दिन पहले उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड के दोनों टाइगर रिजर्व -कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व को वर्ष भर पर्यटन के लिए खोलने की घोषणा की थी।

हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञ इस बात का विरोध कर रहे हैं और उनका मानना है कि यह कदम रिजर्व में रहने वाले जानवरों के लिए अच्छा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता