लाइव न्यूज़ :

कार्बेट और राजाजी बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए अब साल भर खुले रहेंगे

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:27 IST

Open in App

देहरादून, 25 जून उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में स्थित विख्यात कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों के लिए वर्ष भर खुले रहेंगे।

कुमांउ क्षेत्र में स्थित कार्बेट और गढवाल क्षेत्र में स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व हर साल 30 जून से 15 नवंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

रावत ने बताया कि दोनों टाइगर रिजर्व (बाघ अभयारण्य)को वर्ष भर खुला रखने का निर्णय वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व को वर्ष भर खोला जाना कोविड महामारी के कारण पिछले डेढ साल से अधिक समय से बुरी तरह से प्रभावित हुई विभाग की आमदनी को बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।

मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए इको टूरिज्म जोन को खोलना तथा कोविड महामारी के समय आजीविका के ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराना है।

हालांकि, वन्यजीव कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह निर्णय जानवरों के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि मानसून उनके लिए प्रजनन का समय होता है और पर्यटकों की भीड़ उन्हें परेशान कर सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है।

इस संबंध में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने कहा कि रिजर्व हालांकि वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे लेकिन पर्यटकों को उन्हीं क्षेत्रों में जाने की अनुमति होगी जहां जानवरों के जीवन के लिए खतरा न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर