लाइव न्यूज़ :

दिशा सालियान की मौत की जांच संबंधी याचिका की प्रति सरकार को दें: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: November 4, 2020 15:42 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक वकील से उस याचिका की प्रति महाराष्ट्र सरकार को देने को कहा जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आग्रह किया गया है।

यह याचिका वकील पुनीत ढांडा ने दायर की है और दावा किया है कि राजपूत और सालियान की मौत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं क्योंकि ये संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं।

यह याचिका सुनवाई के लिए बुधवार को जब आई तो याचिकाकर्ता के वकील विनीत ढांडा ने न्यायमूर्ति के के तातेड और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ से कहा कि सालियान की मौत आठ जून और राजपूत की मृत्यु 14 जून को हुई थी।

विनीत ढांडा ने दलील दी, " मुंबई पुलिस ने अपना काम नहीं किया और मौत के मामलों की जांच उचित तरीके से नहीं की। मामले (दोनों मौतों) को लेकर देश में काफी हंगामा हुआ।"

सरकारी वकील ने पीठ को बताया कि राज्य सरकार को याचिका की प्रति नहीं दी गई है।

इस पर ढांडा ने दावा किया कि वह पहले ही प्रति दे चुके हैं लेकिन फिर से दे देंगे।

पीठ ने कहा, " आप (याचिकाकर्ता) सेवा का एक हलफनामा दायर करें और उन्हें (सरकार को) एक और प्रति दें।"

इसके बाद मामले को आगे की सुनवाई के वास्ते 26 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया।

याचिकाकर्ता पुनीत ढांडा पहले उच्चतम न्यायालय गए थे लेकिन शीर्ष अदालत ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए उन्हें उच्च न्यायालय जाने को कहा था।

सालियान (28) की आठ जून 2020 को मलाड की एक आवासीय इमारत के 14वें माले से गिरने से मौत हो गई थी।

राजपूत (34) 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह