लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन पर कॉप 26 को संतुलित परिणाम सुनिश्चित करना चाहिए: पर्यावरण मंत्री

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पर आगामी ‘कॉप 26’ को वित्त एवं जवाबी उपायों जैसे एजेंडा के सभी विषयों के प्रति समान व्यवहार के साथ एक संतुलित परिणाम को सुनश्चित करना चाहिए।

उन्होंने डेनमार्क के जलवायु, ऊर्जा एवं उपयोगिता मंत्री डैन जोएरगेन्सेन के साथ एक बैठक में यह बात कही।

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) के पक्षकारों का 26वां सम्मेलन (कॉप 26) नवंबर में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाला है।

बैठक के बाद यादव ने ट्वीट किया कि डेनिश समकक्ष के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, खासतौर पर तमिलनाडु में अपतटीय स्वच्छ एवं पवन ऊर्जा केंद्र की स्थापना के लिए डेनमार्क की कोशिशों को लेकर धन्यवाद देता हूं। ’’

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

डेनमार्क के मंत्री एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की पांच दिनों की यात्रा पर हैं।

बैठक में यादव ने भारत में श्वेत क्रांति लाने में डेनमार्क के योगदान का भी उल्लेख किया।

इसके अलावा, यादव ने एक जर्मन संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत और जर्मनी मजबूत ऊर्जा एवं जलवायु साझोदारी बनाने के लिए समन्वित कोशिशें करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर