लाइव न्यूज़ :

कूज़ मादक पदार्थ: 25 करोड़ रुपये की मांग का दावा करने वाला गवाह मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 14:31 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर मुंबई के तट से एक क्रूज़ नौका से मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में 'स्वतंत्र गवाह' प्रभाकर सैल सोमवार को मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे।

प्रभाकर ने रविवार को दावा किया था कि मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी तथा अन्य ने 25 करोड़ रुपये मांगे थे।

अधिकारी ने बताया कि सैल, अपनी सुरक्षा चिंता के संबंध में पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। वह सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर कार्यालय पहुंचे। वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंबे से मिलेंगे।

सैल ने रविवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्हें अपनी जान को खतरा की आशंका है और उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

सैल ने दावा किया था कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी और कथित तौर पर फरार गवाह केपी गोसावी सहित अन्य ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की है।

‘स्वतंत्र गवाह’ प्रभाकर सैल ने कहा था कि आर्यन को तीन अक्टूबर को एनसीबी कार्यालय लाने के बाद उन्होंने गोसावी को फोन पर सैम डिसूजा नामक एक व्यक्ति से 25 करोड़ रुपये की मांग करने और मामला 18 करोड़ रुपये पर तय करने के बारे में बात करते हुए सुना था, क्योंकि उन्हें ‘‘आठ करोड़ रुपये समीर वानखेडे (एनसीबी के जोनल निदेशक) को देने थे।’’

सैल ने दावा किया था कि एनसीबी अधिकारियों ने उनसे नौ से 10 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने को भी कहा था। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह से झूठ और दुर्भावनापूर्ण ’’ करार दिया।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिख, अज्ञात लोगों द्वारा कथित सतर्कता संबंधी मामले में फंसाने के लिये उनके खिलाफ ''योजनाबद्ध'' कानूनी कार्रवाई किए जाने से सुरक्षा भी मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह