रामायण में विज्ञान और आध्यात्म का समन्वय : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:39 IST2021-03-06T19:39:37+5:302021-03-06T19:39:37+5:30

Coordination of Science and Spirituality in Ramayana: Yogi Adityanath | रामायण में विज्ञान और आध्यात्म का समन्वय : योगी आदित्यनाथ

रामायण में विज्ञान और आध्यात्म का समन्वय : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, छह मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि इस महाकाव्य में विज्ञान और आध्यात्म का समन्वय है।

मुख्यमंत्री शनिवार को यहां संत गाडगे सभागार में रामायण विश्व महाकोश (ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण) की ‘कर्टेन रेजर’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के संस्कृति विभाग ने किया था।

उन्होंने कहा,‘‘ यह पुस्तक हमें विज्ञान और आध्यात्म के अनछुए पहलुओं से परिचित कराएगा।’’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘रामायण विश्व महाकोश’ को 'ई-बुक' के रूप में भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित अन्य पुस्तकों का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान रामायण विश्व महाकोश पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''भगवान श्रीराम की संस्कृति पहली संस्कृति है, जिसने वैश्विक मंच पर अपना स्थान बनाया। इसके हजारों वर्ष बाद भगवान बुद्ध की संस्कृति वैश्विक मंच पर स्थापित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Coordination of Science and Spirituality in Ramayana: Yogi Adityanath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे