लाइव न्यूज़ :

संघ परिवार के संगठनों की समन्वय बैठक गुजरात में शुरू हुई

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे संबद्ध संगठनों के शीर्ष नेताओं की तीन दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर जिले में शुरू हुई।

उवारसाड गांव स्थित कर्णावती विश्वविद्यालय के परिसर में हो रही इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत विभिन्न संबंधित संगठनों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लोगों से चंदा जुटाने समेत विभिन्न मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होगी।

गुजरात आरएसएस के प्रवक्ता विजय ठाकर ने मंगलवार को कहा, ‘‘ इस बैठक में आरएसएस और भाजपा, विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय किसान संघ जैसे उसके आनुषांगिक संगठनों के करीब 150 पदाधिकारी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया था कि 25 आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति, स्वदेशी जागरण मंच और विहिप के शीर्ष नेता उसमें हिस्सा ले रहे हैं।

ऐसी समन्वय बैठकें साल में दो बार होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह