लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में सहकारिता आंदोलन की बड़ी भूमिका : योगी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:48 IST

Open in App

लखनऊ, छह मार्च उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में सहकारिता आन्दोलन की बहुत बड़ी भूमिका है और देश के कई राज्यों में इसके माध्यम से वहां के किसानों और आम आदमी के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।

मुख्‍यमंत्री ने यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्‍तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की 42वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''सहकारिता का आन्दोलन विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा एक अभियान है। सहकारी संस्थाओं की मजबूती और उनका आधार लोकतांत्रिक प्रणाली है। इसलिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया कि जितनी सहकारी संस्थाएं हैं, उनकी नियमित कार्यपद्धति में भी यह व्यवस्था झलकनी चाहिए।''

मुख्यमंत्री ने कहा, '' वर्तमान सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण किए जाने के समय प्रदेश में सहकारिता की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी और इस क्षेत्र में काफी उथल-पुथल थी। सहकारिता आन्दोलन में स्वार्थी तत्वों की घुसपैठ के कारण यह आन्दोलन दम तोड़ने के कगार पर था, लेकिन आज प्रदेश में सहकारिता उससे उबरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ गया है।''

उन्‍होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उद्यम (एमएसएमई) के विस्तार और विकास में सहकारिता आन्दोलन उल्लेखनीय योगदान कर सकता है। यह न केवल इस क्षेत्र को सुदृढ़ बना सकता है, बल्कि उसके माध्यम से रोजगार के सृजन और स्वावलम्बन का एक नवीन मार्ग भी प्रशस्त कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया