लाइव न्यूज़ :

किसानों के विरोध के कारण पेराई सत्र का उद्घाटन करने नहीं पहुंचे सहकारिता मंत्री

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:03 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 11 नवंबर जिले में स्थित सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्धाटन बृहस्पतिवार को चीनी मिल के एमडी प्रवीण कुमार ने मशीन का बटन दबा कर किया।

हालांकि, इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल को आना था लेकिन किसानों के विरोध के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंस से जरिए किसानों को संबोधित किया।

पेराई सत्र के उद्घाटन में सहकारिता मंत्री के आने की सूचना पर भाकियू के जिलाध्यक्ष आजाद पालवां के नेतृत्व में किसान मौके पर पहुंचे और काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने चीनी मिल अधिकारियों के समक्ष विरोध जताते हुए कहा कि जब तक किसानों का आंदोलन चल रहा है तब तक भाजपा और जजपा के मंत्रियों /विधायकों का विरोध किया जाएगा।

आंदोलन कर रहे किसानों ने पेराई सत्र क उद्घाटन मिल पर सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों से कराने की मांग भी की।

वहीं, मंत्री बनवारी लाल ने वीडियो कान्फ्रेंस से किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हरियाणा सरकार पूरे देश में गन्ने का सबसे ज्यादा भाव (मूल्य) दे रही है। गन्ने की अगेती किस्म का 362 रुपये और पछेती किस्म के 355 रुपये प्रति कुतल मूल्य तय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू