लाइव न्यूज़ :

वैश्विक तंत्रों का लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग जरूरी: मोदी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आपदा का प्रभाव किसी एक हिस्से से पूरे विश्व में बहुत तेजी से फैल सकता है और वैश्विक तंत्रों का लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग जरूरी है।

आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने सिखाया है कि एक दूसरे पर निर्भर और परस्पर संबद्ध विश्व में वैश्विक अपादाओं से कोई भी देश अछूता नहीं है ,वह चाहे अमीर हो या गरीब , पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या फिर दक्षिण ।

उन्होंने कहा कि एक तरफ महामारी ने दिखाया कि कैसे वह पूरे विश्व को प्रभावित कर सकती है वहीं दूसरी तरफ इसने यह भी दिखाया है कि एक साझा खतरे से निपटने के लिए सारा विश्व एक साथ भी आ सकता है।

मोदी ने कहा कि विश्व के किसी एक हिस्से में आई आपदा दुनिया भर में फैल सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रणाली में परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढालने का लचीलापन लाने के लिए आपसी सहयोग बहुत जरूरी है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी से उत्‍पन्‍न चुनौतियों को देखते हुए वैश्चिक नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए