लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार से सहयोग करें : ठाकरे

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:52 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों से बुधवार को अपील की कि वे अपनी हड़ताल से राज्य की गरीब जनता को बंधक नहीं बनाए और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार से सहयोग करें।

ठाकरे ने यहां जारी बयान में एमएसआरटीसी कर्मचारियों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए ‘भड़काने’ को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा।

उल्लेखनीय है कि नकदी संकट से जूझ रहे निगम को राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बुधवार को एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपो से बसों का परिचालन बंद रहा। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा, ‘‘गत कुछ दिनों से सरकार ने इस मुद्दे के समाधान के लिए कदम उठाए हैं। यहां तक उच्च न्यायालय ने एमएसआरटीसी के मुद्दे के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया है।’’ उन्होंने कहा,‘‘इन परिस्थितियों में, मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे राज्य के लोगों को बंधक नहीं बनाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गत करीब दो साल से कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कृपया राज्य सरकार का सहयोग करें।’’

गौरतलब है कि एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े परिवहन निगमों में से एक है जिसके बेड़े में 16 हजार से अधिक बसें हैं और करीब 93 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। निगम कोविड-19 महमारी से पहले रोजाना करीब 65 लाख यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा