लाइव न्यूज़ :

Coonoor helicopter crash: विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचे सीएम योगी, परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को सरकारी नौकरी का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 22:08 IST

Coonoor helicopter crash: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंग कमांडर के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त कर उनके पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र और उप्र की तरफ से विंग कमांडर के परिवार को पूरा सहयोग दिया जायेगा।एक संस्था का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल भी मौजूद थे।

आगराः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गये विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के न्यू आगरा स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त कर उनके पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया।

योगी ने कहा, ‘‘उस हादसे से पूरा देश आहत है। शोक की इस घड़ी में पूरा देश परिवार के साथ है। मैं आज विंग कामण्डर के परिजनों से मिलने आगरा आया हूँ । सरकार परिवार के साथ पूरी संवेदना रखती है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवंगत विंग कमांडर के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी तथा और एक संस्था का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। योगी ने कहा कि केंद्र और उप्र की तरफ से विंग कमांडर के परिवार को पूरा सहयोग दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल भी मौजूद थे। इस बीच, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी उनके पिता सुरेंद्र सिंह से मिलकर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की । एक अन्य जानकारी के अनुसार अनुसार दिवंगत विंग कमांडर का पार्थिव शरीर शुक्रवार की रात आगरा पहुंचेगा।

इसके अनुसार सबसे पहले उनका पार्थिव शरीर दयालबाग के सरननगर में स्थित आवास पर रखा जाएगा जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे और उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। जनकारी में कहा गया है कि विंग कमांडर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ ताजगंज मोक्षधाम में होगा।

पहले उनका अंतिम संस्कार पोइया घाट पर बताया गया था लेकिन परिजनों की इच्छा के अनुसार अब ताजगंज में होगा । गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्नूर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन सिंह रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया था, जिनमें विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल थे। 

टॅग्स :बिपिन रावतआगराउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?