लाइव न्यूज़ :

कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना: विजयन ने केरल से वायुसेना अधिकारी के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 15:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले राज्य से वायुसेना अधिकारी ए. प्रदीप को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट बुधवार को एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य कर्मियों की मृत्यु हो गयी थी। ए. प्रदीप भी उसी हेलीकॉप्टर में सवार थे।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में वारंट अधिकारी ए. प्रदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने राज्य में 2018 की बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों के लिए बहादुरी से काम किया था।

राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि प्रदीप को केरल में हमेशा कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। राजन, बृहस्पतिवार को अधिकारी के घर भी गए थे।

मंत्री ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट में अधिकारी के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने भी शोक व्यक्त किया और वायु सेना अधिकारी के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रदीन 2004 में वायुसेना में शामिल हुए थे और इस दौरान वह कई मिशन पर देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत रहे। बुधवार को वह सीडीएस के ‘फ्लाइट गनर’ के तौर पर उनके साथ थे।

दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरू के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, वेलिंगटन स्थित ‘डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज’ में व्याख्यान देने जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है