लाइव न्यूज़ :

कूच बिहार गोलीबारी: ममता ने आत्मरक्षा वाली दलील पर संदेह जताया, सीआईडी जांच कराने को कहा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:46 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 10 अप्रैल कूच बिहार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत के संदर्भ में केंद्रीय बलों द्वारा आत्मरक्षा में यह कदम कदम उठाये जाने की दलील को खारिज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार इस घटना की सीआईडी जांच कराएगी।

बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बलों के दावे के पक्ष में कोई भी वीडियो फुटेज या अन्य कोई सबूत नहीं है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बात कहां से आयी। उनकी तरफ से कौन घायल हुआ? क्या कोई फुटेज है? उन लोगों की हत्या करने के बाद वे अपनी इस हरकत का बचाव कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सीआईडी जांच करायी जाएगी। ’’

पुलिस ने बताया कि कथित रूप स्थानीय लोगों द्वारा केंद्रीय बलों की ‘‘राइफलें छीनने का प्रयास किये जाने’’ और उन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलायी गयी और चार लोगों की मौत हो गयी।’’

बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग एवं केंद्रीय बलों के कामकाज में उनके हस्तक्षेप से ज्यादतियां हुईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह