लाइव न्यूज़ :

कूच बिहार गोलीबारी: ममता ने आत्मरक्षा वाली दलील पर संदेह जताया, सीआईडी जांच कराने को कहा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:49 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 10 अप्रैल कूच बिहार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत के संदर्भ में केंद्रीय बलों द्वारा आत्मरक्षा में यह कदम उठाये जाने की दलील को खारिज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार इस घटना की सीआईडी जांच कराएगी।

बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बलों के दावे के पक्ष में कोई भी वीडियो फुटेज या अन्य कोई सबूत नहीं है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बात कहां से आयी। उनकी तरफ से कौन घायल हुआ? क्या कोई फुटेज है? लोगों की हत्या करने के बाद वे अपनी इस हरकत का बचाव कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सीआईडी जांच करायी जाएगी। ’’

पुलिस ने बताया कि कथित रूप स्थानीय लोगों द्वारा केंद्रीय बलों की ‘‘राइफलें छीनने का प्रयास किये जाने’’ और उन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलायी गयी और चार लोगों की मौत हो गयी।’’

बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग एवं केंद्रीय बलों के कामकाज में उनके हस्तक्षेप से ज्यादतियां हुईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू