लाइव न्यूज़ :

एसएसबी के 37 प्रशिक्षु अधिकारियों का सोमवार को दीक्षांत परेड

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:08 IST

Open in App

भोपाल, 22 फरवरी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चन्द्रा ने सोमवार को कहा कि नेपाल और भूटान मित्र राष्ट्रों के साथ खुली सीमाओं पर एसएसबी को बल की तुलना में खुफिया सूचनाएं एवं धारणा प्रबंधन जैसे विभिन्न कौशल की आवश्यकता होती है।

भोपाल के बाहरी इलाके चंदूखेड़ी में एसएसबी के 24वें बैच सहायक कमांडेंट (सीधी भर्ती) के कुल 37 प्रशिक्षु अधिकारियों के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए चन्द्रा ने नेपाल और भूटान जैसे मित्र राष्ट्रों के साथ खुली सीमाओं के प्रबंधन की चुनौतियों पर प्रकाश डाला और कहा कि इसमें केवल बल की तुलना में आसूचना और धारणा प्रबंधन जैसे विभिन्न कौशल की आवश्यकता होती है।

चन्द्रा ने सभी 37 प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय संविधान को साक्षी मान, शपथ दिलाकर राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन अधिकारियों को एसएसबी अकादमी भोपाल में 52 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण दिया गया है।

स्वागत भाषण में एसएसबी के महानिरीक्षक एवं अकादमी के निदेशक राजिन्द्र कुमार भूमला ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भी कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशिक्षण गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

उन्होंने अकादमी के आसपास क्षेत्र में महामारी के दौरान एसएसबी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया। भूमला ने कहा कि आज के बदलते हुए परिदृश्य एवं बल की बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए इन प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

चन्द्रा ने कार्यक्रम में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अधिकारी प्रशिक्षुओं को भी सम्मानित किया। सहायक कमांडेंट (प्रशिक्षु) संदीप आर्य को सर्वोत्कृष्ट प्रशिक्षु होने के लिए ‘सॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अकादमी समाचार पत्रिका ‘भोजपत्र’ के 5 वें संस्करण और अकादमी के अंदर पाए जाने वाले पक्षियों के बारे में एक कॉफी टेबल बुक ‘विंग्स ऑफ अकादमी’ का विमोचन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग