सजायाफ्ता कैदी जेल से फरार
By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:46 IST2021-09-07T14:46:46+5:302021-09-07T14:46:46+5:30

सजायाफ्ता कैदी जेल से फरार
तिरूवनंतपुरम, सात सितंबर हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी तिरूवनंतपुरम केंद्रीय जेल से मंगलवार को फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कैदी की पहचान पड़ोसी राज्य तमिलनाडु तुतुकुडी के मूल निवासी जहीर हुसैन (48) के रूप में हुयी है और वह सुबह से जेल परिसर से लापता है।
हुसैन हत्या के एक मामले में 2017 से केंद्रीय जेल में बंद था। जेल के एक अधिकारी ने भाषा को बताया कि संदेह है वह सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच फरार हो गया।
जेल विभाग और स्थानीय पुलिस ने फरार कैदी का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।