लाइव न्यूज़ :

बरेली सेंट्रल जेल से भागा सजायाफ्ता कैदी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:54 IST

Open in App

बरेली (उप्र) एक फरवरी बरेली सेंट्रल जेल से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बंद सजायाफ्ता कैदी सोमवार की सुबह जेल की दीवार फांदकर और कोहरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने फरार कैदी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है।

कैदी के सेंट्रल जेल से भागने की जानकारी जेल में तैनात कर्मियों को उस वक्त हुई जब कैदियों की गिनती हुई।

जानकारी के मुताबिक फरार बंदी का नाम नर पाल उर्फ़ सोनू है जिसकी उम्र 44 साल है और वह बिजनौर के कीरतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मौजापुर का रहने वाला है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सेंट्रल जेल से सजायाफ्ता कैदी के भागने की सूचना जेल प्रशासन से मिली है।

उन्होंने बताया कि कैदी के भागने की प्राथमिकी सोमवार को पूर्वाह्न में थाना इज्जतनगर में दर्ज करायी गयी है और भागे हुए कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं।

सेंट्रल जेल के वरिष्‍ठ अधीक्षक आरएन पांडेय ने बताया कि नर पाल सजायाफ्ता कैदी है जो वर्ष 2012 से दुष्कर्म और हत्‍या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था।

उन्‍होंने बताया कि उसके भागने के संदर्भ में बैरक में रह रहे बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां