उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में सजायफ्ता कैदी की मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:40 IST2021-10-17T14:40:35+5:302021-10-17T14:40:35+5:30

Convicted prisoner dies in Uttar Pradesh's Deoria Jail | उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में सजायफ्ता कैदी की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में सजायफ्ता कैदी की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला कारागार में हत्या मामले में सजा काट रहे 66 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैदी सुशील शुक्ला कैंसर से पीड़ित था और शनिवार को उसकी मौत हो गई। यहां से उसे प्रशासनिक आधार पर 2017 में देवरिया जेल भेज दिया गया था।

जेल अधिकारियों के अनुसार शुक्ला हत्या के कई मामलों में शामिल था, जिसमें जिले में 2011 में बरकली में हुई हत्या भी शामिल है। इस घटना में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी। मारे गए लोगों में गन्ना सोसाइटी के अध्यक्ष उदयवीर सिंह भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Convicted prisoner dies in Uttar Pradesh's Deoria Jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे